Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : माचाडीहा में पैरेंट्स मीटिंग में अभिभावकों को किया गया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के माचाडीहा गांव में यूनिसेफ एवं विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पेरेंट्स मीटिंग हुई. इसमें आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय पूर्व शिक्षा के प्रति जागरूक करना था ताकि अभिभावक बच्चों में अच्छी आदतों के विकास में सहायता कर सकें. घरेलू सामग्रियों के प्रयोगों को विक्रमशिला के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक में प्रदर्शन कर बताया गया. प्रयोगों के उद्देश्य एवं इससे जुड़े विकास के फायदे के विषय में भी अभिभावकों को जानकारी दी गई. इनमें बच्चे को कहानी सुनाना, हथेली के सहारे टेबल, चटाई की माप करने, लैंड वाटर स्काई गेम के सहारे जमीन, आसमान, जल के जीव जंतुओं की जानकारी, फल-फूल, सब्जी के माध्यम से उनके रंगों की पहचान से जुड़ी गतिविधियों को बताया गया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-karate-training-given-to-students-in-adarsh-middle-school/">गालूडीह

: आदर्श मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया गया कराटे का प्रशिक्षण
गौरतलब है कि विक्रमशिला एवं यूनिसेफ द्वारा कोविड संक्रमण के दौरान जब आंगनबाड़ी एवं विद्यालय बंद थे, तब मोबाइल पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से चाकुलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में चौक चौराहों पर बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखने का काम किया था. वर्तमान में विक्रमशिला एवं यूनिसेफ संचालित कार्यक्रम में चाकुलिया प्रखंड के 8 मध्य विद्यालयों एवं 8 आंगनवाड़ी केंद्रों का चयन कर उनमें शिक्षण अधिगम सामग्री एवं गतिविधियों के माध्यम से लर्निंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है. ताकि कोविड के दौरान विद्यार्थियों में शिक्षा की हानि हुई है,पर बेहतर काम कर बच्चों के अधिगम क्षमता को बेहतर बनाया जा सके. बैठक में ग्राम प्रधान सुनाराम सोरेन, सेविका मिथिला मुर्मू, सहायिका चंपा हेंब्रम, सहिया प्रमिला मुंडा, वार्ड मेंबर कापरा सोरेन, एकेडमिक सपोर्ट पर्सन सुमन गोस्वामी और प्रशान्त कुमार महतो उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही