Search

 
 
 

चाकुलिया : अंडरपास में जल जमाव से राहगीर परेशान

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के पश्चिमी रेलवे फाटक के पास निर्मित अंडरपास में बिना बरसात के ही जल का जमाव हो गया है. इसके कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अंडरपास की दीवारों से झरने की तरह पानी गिरता है. इसके कारण अंडरपास में वर्षा शुरू होते ही पानी जमा हो जाता है. बारिश होने पर अंडरपास तालाब में तब्दील हो जाता है. फिलहाल बारिश नहीं हो रही है. बावजूद अंडर पास में जल का जमाव है. पानी भर जाने के कारण इससे गुजरने में परेशानियां होती हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-electricity-pole-found-on-the-initiative-of-mp-joy-among-farmers/">बहरागोड़ा

: सांसद की पहल पर मिला बिजली का खंभा, किसानों में हर्ष
विगत साल भी अंडरपास में जल का जमाव हो जाने के कारण स्थानीय लोग परेशान हो गये थे. इसके खिलाफ आनंद मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया था. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरपास के निर्माण में अनियमितता बरती गई है. निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं होने के कारण अंडर पास की दीवारों से पानी निकलता रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भारी वर्षा होगी तब अंडरपास तालाब में तब्दील हो जाएगा और आवागमन में परेशानी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही