Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : होली व शब-ए-बरात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Chakulia : चाकुलिया थाना परिसर में शनिवार की दोपहर होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक विशेष कार्यपालक पदाधिकारी जय प्रकाश करमाली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि हमेशा की तरह इस वर्ष भी लोग आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व को मनाएं. पर्व के मद्देनजर पेयजल और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की. चाकुलिया की मुख्य सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने और अवैध रूप से शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. सदस्यों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य होने के बाद वहां नशेड़ियों का अड्डा बन गया है. इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करे. दंडाधिकारी जय प्रकाश करमाली ने कहा कि सभी लोग आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनायें. स्थानीय प्रशासन सड़क पर बैरियर लगाकर दिन में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाये. इसे भी पढ़े : आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-youth-serious-due-to-electrocution-in-charbandia-referred-to-rourkela/">आनंदपुर

: चारबंदिया में करंट लगने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर

आपसी एकता व भाईचारा बनाये रखने की अपील

बैठक में श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुम ने कहा कि शब-ए-बारात और होली पर्व आपसी एकता के साथ मनाएं. कहीं भी कुछ अप्रिय बात हो या किसी प्रकार की जानकारी मिले तो ग्रामीण प्रशासन को सूचित करें. प्रशासन द्वारा सहयोग किया जाएगा. इंस्पेक्टर राजेन्द्र दास ने कहा कि दोनों ही थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए आज से ही छापामारी शुरू करने का निर्देश दिया है.नशे के कारण पर्व त्योहार में खलल ना हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पहल की जाएगी. उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण किया जाएगा. बीडीओ देवलाल उरांव ने आपसी एकता व भाईचारा बनाकर रखने की अपील की. कहा आपसी समन्वयन बनाकर पर्व मनाएं. उन्होंने कहा कि चाकुलिया में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवेदन प्रेसित कर दिया गया है. सीओ जयवंती देवगम ने कहा कि बैठक में आई समस्याओं का प्रशासनिक स्तर पर समाधान किया जाएगा. पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में बिजली दुरुस्त रहेगी. उन्होंने होली में अभद्र संगीत ना बजाने और होली पर पानी बचाने को कहा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asi-dharmendra-convicted-in-varsha-patel-murder-case/">जमशेदपुर

: वर्षा पटेल हत्याकांड में एएसआई धर्मेंद्र दोषी करार

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक को पीएचईडी के जेई उदय नारायण शर्मा, नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, प्रखंड की उप प्रमुख कविता साव, मुखिया हिरामुनी हांसदा, दासो हेम्ब्रम समेत अन्य ने भी संबोधित किया.अंत में धन्यवाद ज्ञापन चाकुलिया के थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने दिया. बैठक का संचालन रविन्द्र नाथ मिश्रा ने किया. मौके पर कोकिल चन्द्र महतो,मुरारी शर्मा, दिनेश सिंह, समीर दास, मौसमी मल्लिक, महेश्वर मल्लिक, पतित पावन दास, मो गुलाब,शंकर रूंगटा, पंकज महतो, मो साजिद, विजय गोस्वामी, डॉ राजेन टुडू,रामचन्द्र सोरेन, प्रफुल्ल महतो, फातु मांडी, समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही