Search

 
 
 

चाकुलिया : मुहर्रम को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : 29 जुलाई को होने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में अंचल अधिकारी जयवंती देवगम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. इसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, इंस्पेक्टर राजेंद्र दास, थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव उपस्थित थे. बैठक में मुस्लिम समुदाय का पर्व मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए. ताकि पर्व में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. मौके पर दिनेश सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद गुलाब, असगर खान, साजिद खान, गणेश प्रसाद रुंगटा, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, समीर दास, मुरारी शर्मा, अक्षय महंती, अमित भारतीय, मौसमी मल्लिक समेत अनेक लोग उपस्थित थे. बैठक का संचालन रविंद्र नाथ मिश्रा ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kanwai-drivers-demonstrated-in-front-of-tata-motors-submitted-a-demand-letter-to-the-plant-head/">जमशेदपुर

: कान्वाई चालकों ने टाटा मोटर्स के समक्ष किया प्रदर्शन, प्लांट हेड को सौंपा मांगपत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही