Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : खेमाशोली में लोगों ने किया रेल चक्का जाम, कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने की कर रहे मांग

Chakulia : कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल के खेमाशोली स्टेशन के पास कुड़मी समाज के हजारों लोगों ने रेल चक्का और राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 को जाम कर दिया है. इसके कारण इस मार्ग पर रेल का परिचालन और हाईवे पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप है. सुबह छह बजे के बाद की सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. वहीं उच्च पथ संख्या 49 को भी लोगों ने जाम कर दिया है. सैकड़ों वाहन खड़े हैं. लोगों ने स्टेशन के पास ही सभा का आयोजन भी किया है. [caption id="attachment_424184" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakulia-Rail-Chakka-Jam4.jpeg"

alt="" width="1080" height="576" /> स्टेशन पर जुलूस निकालते लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-women-becoming-self-sufficient-by-producing-mushrooms/">किरीबुरू

: मशरूम का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं  

हाईवे पर खड़े हैं सैकड़ों मालवाहक और यात्री वाहन 

[caption id="attachment_424185" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakulia-Rail-Chakka-Jam.jpeg"

alt="" width="1080" height="577" /> खेमाशोली के पास हाईवे जाम.[/caption] जानकारी के मुताबिक सुबह छह बजे हजारों पुरुष और महिलाएं हाथ में बैनर और झंडा लिए रेलवे ट्रैक पर उतर आए और ट्रैक को जाम कर दिया. कुड़मी समाज के लोगों ने स्टेशन के पास से गुजरे राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 को भी जाम कर दिया. हाईवे पर सैकड़ों मालवाहक और यात्री वाहन खड़े हैं. समाचार लिखे जाने तक रेलवे ट्रैक और हाईवे को लोगों ने जाम कर रखा है. खड़कपुर से लेकर जमशेदपुर तक विभिन्न स्टेशनों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं. [caption id="attachment_424186" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakulia-Rail-Chakka-Jam3.jpeg"

alt="" width="1080" height="589" /> स्टेशन के पास रेलवे सभा करते लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-drm-inspected-the-third-line/">चाकुलिया

: डीआरएम ने थर्ड लाइन का किया निरीक्षण
   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही