Search

 
 
 

चाकुलिया : मरे सूअर की बदबू से परेशान हैं केएनजे हाई स्कूल के आसपास रहने वाले लोग

 
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से सूअरों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है. गुरुवार की सुबह केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल के मैदान में बने स्टेडियम के नीचे एक सूअर मरा पड़ा है. इसके दुर्गंध से आसपास के लोग और मैदान में क्रिकेट खेलने वाले युवा काफी परेशान हैं. नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मरे हुए सूअर को डिस्पोजल करवाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है. हालांकि वार्ड नंबर 10 के पार्षद देवानंद सिंह ने कहा कि स्टेडियम के नीचे मरे पड़े सूअर के निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-drowned-bishto-recovered-at-kadma-chhathghat/">जमशेदपुर

: कदमा छठघाट पर डूबे बिष्टो का शव बरामद
जानकारी हो कि विगत एक माह से चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से सूअरों की मौत हो रही है. जानकारी के मुताबिक एक माह के अंदर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 83 सूअर की मौत हो चुकी हैं. प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार महंता ने आशंका जाहिर की थी कि सूअरों की मौत अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से हो रही है. सूअरों के मरने से पशुपालक परेशान हैं. क्योंकि उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही