Search

 
 
 

चाकुलिया : शीतला मंदिर में शेड निर्माण कार्य का जन प्रतिनिधियों ने किया शिलान्यास

 
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गौड़पाड़ा स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य का सोमवार को नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार और पार्षद मलय रूहीदास ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर जन प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर नगर पंचायत द्वारा योजना की स्वीकृति दी गई है. उन्होंने कहा कि 11 लाख की लागत से शेड निर्माण किया जाएगा. योजना निर्माण पूर्ण कराने में ग्रामीण सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य कराएं. अवसर पर वार्ड छह के पार्षद मलय रूहीदास ने बताया कि जल्द ही उनके वार्ड के मिस्त्रीपाड़ा में कुंआ के जिर्णोद्धार और गौड़ समाज के श्मशान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-middle-aged-missing-from-jugsalai-recovered-from-dimna-dam/">जमशेदपुर

: जुगसलाई से लापता अधेड़ का शव डिमना डैम से बरामद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही