Search

 
 
 

चाकुलिया : मुख्य बाजार के सड़क किनारे कचरे की ढेर

 
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासन स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है. वहीं दूसरी ओर वार्ड संख्या 11 में मुख्य सड़क के किनारे कचरे की ढेर लगी है. दीपावली के मद्देनजर भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा साफ सफाई नहीं कराई गई. लोग सड़क के किनारे ही कचरे और प्लास्टिक फेंक रहे हैं. ऐसे लोगों को चिन्हित कर नगर पंचायत प्रशासन कार्रवाई भी नहीं कर रहा है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-district-players-performed-better-won-13-medals-in-state-level-competition/">चांडिल

: जिले के खिलाड़ियाें ने किया बेहतर प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किए 13 मेडल

साफ सफाई की व्यवस्था लचर

जानकारी हो कि दीपावली और काली पूजा जैसे पर्व के मद्देनजर भी नगर पंचायत प्रशासन ने साफ सफाई को महत्व नहीं दिया. यही कारण है कि नगर पंचायत जाने वाली सड़क के किनारे और यहां तक की नगर पंचायत कार्यालय के पास की सड़क पर कचरे बिखरे पड़े हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था बिल्कुल ही लचर है. नतीजतन सड़क के किनारे जहां-तहां कचरे बिखरे पड़े हैं. नगर पंचायत में सिर्फ सड़कों के किनारे नाली का निर्माण हो रहा है और पेपर्स ब्लॉक लगाने का काम हो रहा है. साफ-सफाई का कार्य पीछे छूट गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-many-programs-will-be-held-in-nit-campus-on-the-50th-anniversary-of-kali-puja/">आदित्यपुर

: एनआईटी कैंपस में काली पूजा के 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कई कार्यक्रम
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही