Search

चाकुलिया : सड़क किनारे मिट्टी व मोरम की ढेर, राहगीर परेशान

Chakulia :  चाकुलिया नगर पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय के पास नागानल मंदिर जाने वाली सड़क किनारे मिट्टी और मोरम की ढेर लगी है. इसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इतना ही नहीं मिट्टी-मोरम की ढेर लगी रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. जानकारी के मुताबिक, किसी व्यक्ति द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है. उसी ने सड़क किनारे मिट्टी और मोरम फेंक दिया है.

दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर से दुर्गा पूजा शुरू होगी. जगह-जगह पर पूजा पंडाल बन रहे हैं. पंडाल देखने के लिए श्रद्धालुओं इस रास्ते से पार होंगे. वहीं पास में काली मंदिर है और यहां काली पूजा आयोजित होती है. ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वालों को काफी परेशानी होगी. अगर बारिश हो गयी तो मिट्टी और मोरम सड़क पर बहने लगेगी, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जायेगी.

मिट्टी हटवाने के लिए शीघ्र पहल की जायेगी-नगर प्रबंधक

नगर पंचायत ने इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं किया है. इस संबंध में नगर पंचायत के नगर प्रबंधक मोनीस सलाम ने कहा कि सड़क के किनारे मिट्टी और मोरम का भंडारण करना गलत है. इसे हटवाने के लिए शीघ्र पहल की जायेगी. ताकि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp