Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जंगली हाथियों से खिलवाड़ हो सकता है खतरनाक, युवा और बच्चे फेंक रहे हैं पत्थर

Advertisement
Advertisement
Chakuliya :  जंगली हाथियों से खिलवाड़ करना खतरनाक साबित हो सकता है. लेकिन क्षेत्र में अभी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. युवा और बच्चे हाथियों पर पत्थर फेंक रहे हैं और हाथी उन्हें मारने के लिए खदेड़ रहे हैं. वैसे तो वन विभाग हाथियों से सावधान रहने और उन्हें छेड़छाड़ नहीं करने की अपील कर रहा है. लेकिन बच्चे और युवा इसके उलट काम कर रहे हैं. वे हाथियों को खिलौना समझ कर खेल कर रहे हैं. ऐसे में हाथी उग्र होंगे और जान भी ले सकते हैं. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/hearing-on-pil-seeking-nia-probe-into-ranchi-violence-on-friday-high-court-urges-early-hearing/">रांची

हिंसा की NIA जांच की मांग से जुड़ी PIL पर शुक्रवार को सुनवाई, हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई का आग्रह किया स्वीकार

उग्र होकर हाथी मचा सकते हैं उत्पात

विदित हो कि चाकुलिया की हवाई पट्टी और उससे सटे इलाके में कई जंगली हाथी हैं. इन हाथियों को खदेड़ने के लिए काफी लोग जुटे हैं. लेकिन उक्त क्षेत्र में युवाओं का दल हाथियों से खिलवाड़ कर रहा है. हाथियों पर पत्थर फेंका जा रहा है, जिससे उग्र होकर हाथी उन्हें मारने के लिए खदेड़ रहे हैं और युवा भाग रहे हैं. ऐसा ही खेल निरंतर खेला जा रहा है. वहीं, इसके कारण हाथी उग्र होकर उत्पात मचा सकते हैं और खिलवाड़ करने वालों की जान भी ले सकते हैं. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-administration-has-made-rules-migrant-workers-registration-will-have-to-be-done-before-migration/">चाईबासा

: जिला प्रशासन ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाया नियम, प्रवास से पूर्व कराना होगा निबंधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही