Search

 
 
 

चाकुलिया : बाइक छिनतई के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, बाइक बरामद

 
Chakuliya : चाकुलिया थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव के पास एक व्यक्ति से गांव के ही तपन राणा उर्फ टूरा 21 ने विगत जनवरी माह में बाइक की छिनतई की थी. इस संबंध में अभियुक्त तपन राणा के खिलाफ थाना में कांड संख्या 3/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था. अभियुक्त विगत कई माह से फरार चल रहा था. विगत गुरूवार की रात अभियुक्त तपन राणा अपने घर आया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-general-secretary-of-ex-servicemen-service-council-sushil-singh-was-relieved-by-the-central-executive/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह को केंद्रीय कार्यकारिणी ने किया पदमुक्त
इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली. सूचना पाकर देर रात को पुलिस सरडीहा गांव पहुंची और अभियुक्त तपन राणा को गिरफ्तार कर थाना लाया. शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी चिकित्सकीय जांच के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण यादव ने कहा कि अभियुक्त द्वारा छिनतई की गयी बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही