Search

चाकुलिया : आनंद मार्ग विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के आनंद मार्ग विद्यालय में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है. मैट्रिक की परीक्षा में विद्यालय के सभी 51 विद्यार्थियों का प्रथम श्रेणी से पास होना गौरव की बात है. इससे चाकुलिया का नाम रोशन हुआ है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-political-activity-started-increasing-in-ichagarh-assembly-constituency-in-view-of-loksabha-elections/">चांडिल

: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ने लगी राजनीतिक गतिविधि

51 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित 

[caption id="attachment_669365" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/samman-samaroh-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पांचवा स्टेट टॉपर कुणाल पाल को सम्मानित करते हुए.[/caption] उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की छात्रा श्रेया सोनगिरी मैट्रिक की परीक्षा में स्टेट टॉपर रही. वहीं कुणाल पाल पांचवा स्टेट टॉपर रहा. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के शिक्षक मेहनत और लगन के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं. विद्यार्थी लगन के साथ पढ़ाई कर सफलता प्राप्त करें. समारोह को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय के सपने को साकार किया है. समारोह में अतिथियों के हाथों सभी 51 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र नाथ महतो ने किया. इस अवसर पर कमलाकांत प्रमाणिक, अभय कुमार महंती,मनिंद्र नाथ पालित,तरुण कुमार घोष,मनिंद्र नाथ पाल,मनसा राम महतो,काशी नाथ महतो,सपन कुमार महतो, मौसमी मल्लिक, विद्यालय के शिक्षक सुसेन मंडल,सुमन साव, अजीत महतो,नवीन कुमार महतो, गौर हरी दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mangos-youth-abducted-birsanagars-teenager/">जमशेदपुर

: बिरसानगर की किशोरी को भगा ले गया मानगो का युवक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//