Search

 
 
 

चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में मां दुर्गा मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के तुलसीबनी शिवराम आश्रम में नव निर्मित मां दुर्गा के भव्य मंदिर और मां की संगमरमर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को मंत्रोच्चारण कर की गई. मंदिर कमेटी द्वारा गांव के तालाब से कलश में जल भर कर मंदिर लाया गया. कलश स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई. पश्चिम बंगाल के आश्रम के पुरोहित देवाशीष चटर्जी ने अपने तीन सहयोगी ब्राह्मणों और आनंद ब्रह्मचारी के साथ वैदिक रीति रिवाज के अनुसार देवी दुर्गा की आराधना कर कलश की स्थापना की. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-huge-jump-sensex-rose-by-565-points-all-30-shares-of-bse-sensex-on-the-green-mark/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 565 अंकों की तेजी, बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर  
मौके पर प्रणव बेरा, नीलकमल महतो, संजय महतो, भागवत सोरेन, सुभाष महतो, धनंजय बारिक, महादेव दियासी, दिनेश कुमार, सचिदानंद प्रसाद, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, प्रद्यूत महतो आदि मौजूद थे. आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्रम में मां दुर्गा की पूजा सादगी पूर्ण ढंग से की जाएगी. कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे. कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मां दुर्गा की पूजा आश्रम में की जाएगी. उन्होंने भक्तों से आह्वान किया है कि कोरोना के नियम का पालन करते हुए पूजा में शामिल हों और भीड़ न लगाएं. मास्क पहनकर मां के दर्शन के लिए आश्रम पहुंचे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही