Search

 
 
 

चाकुलिया : केएनजे हाई स्कूल मैदान में प्रीमियर लीग क्रिकेट शुरू

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के केदारनाथ झुनझुनवाला (केएनजे) उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को चतुर्थ वर्ष चाकुलिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन से पहले युवा क्रिकेटर विकास मिश्रा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन रेणु शर्मा ने नारियल फोड़, फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों और दर्शकों ने अपनी जगह पर खड़े होकर राष्ट्रीय गान गाया. इस प्रतियोगिता में कुल सात टीम भाग ले रही हैं. उद्घाटन मैच पैंथर्स और टाइगर्स के बीच खेला गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-Primear.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-dc-chhavi-ranjans-request-to-court-not-to-be-taken-into-custody-in-second-case-land-scam/">पूर्व

DC छवि रंजन की कोर्ट से गुजारिश – लैंड स्कैम के दूसरे केस में ना लिया जाए हिरासत में
टाइगर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 103 रन बनाए. पैंथर्स टीम की ओर से आर्यन ने सर्वाधिक 25 गेंद में 56 रन बनाये. 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स की टीम ने 104 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया. वहीं दूसरा मैच मोबीजॉन बहरागोड़ा और लोधा लायंस के बीच खेला गया. इसमें लोधा लायंस ने मोबीजॉन बहरागोड़ा को हराया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sp-raids-drug-addicts-den-arrests-four-youths/">गिरिडीह

: नशेड़ियों के अड्डे पर एसपी ने मारा छापा,  चार युवक धराए
प्रतियोगिता को सफल बनाने में कमिटी मेंबर्स अहम भूमिका निभा रहे हैं. उद्घाटन के अवसर पर आलोक लोधा, पूर्व वार्ड पार्षद देवानंद सिंह, विष्णु शर्मा, आकाश गौतम, अंशु गौतम, साइमंस कुमार, राजेश सिंह, अंगद सिंह, सौरभ गांगुली, महेश्वर मल्लिक, करण कुमार, विशाल दास, सुशांत चौधरी समेत अनेक युवा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही