Search

चाकुलिया प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से, तैयारियां जोरों पर

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में 17 सितंबर से एएस स्पोर्ट्स के तत्वावधान में चाकुलिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर है. टूर्नामेंट में कुल सात टीमें पैंथर्स, टाइगर, लोधा लायंस, द ब्लड, बुल्स, मोबीजोन बहरागोड़ा और गजराज भाग लेंगी. पैंथर टीम के मालिक बिमलेंदु प्रसाद और कप्तान आनंद सिंह, बुल्स टीम के मालिक रामजीत बास्के और कप्तान साइमन कुमार, टाइगर टीम के मालिक आलोक लोधा और कप्तान अंगद सिंह, मोबी जोन टीम के मालिक और कप्तान उत्पल सीट, गजराज टीम के मालिक राजेश सिंह और कप्तान रोहित महतो, लोधा लायंस टीम के मालिक संजय लोधा और कप्तान सौरभ गांगुली और द ब्लड टीम के मालिक राज मिश्रा और कप्तान बंटी दास हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पैंथर्स और टाइगर्स के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. इस प्रतियोगिता के विजेता टीम को 25 हजार नगद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 20 हजार नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-who-has-stored-sand-behind-kamarigora-umvi/">चाकुलिया

: कमारीगोड़ा उमवि के पीछे किसने किया है बालू का भंडारण?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//