Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया प्रीमियर लीग : लोधा लायंस, द ब्लड और मोबीजोन ने जीते अपने-अपने मैच

Advertisement
Advertisement

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में खेले जा रहे चाकुलिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच खेले गए. पहला मैच लोधा लायंस और गजराज के बीच खेला गया. लोधा लायंस के कप्तान सौरभ गांगुली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गजराज की टीम 8.2 ओवर में 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. 53 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोधा लायंस की टीम 7.1 ओवर में दो विकेट खोकर 53 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया.

इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-reconstitution-of-ashtakoshi-sarvajanin-durga-puja-committee/">डुमरिया

: अष्टकोशी सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी का हुआ पुनर्गठन 

रोमांचक रहे सारे मैच

दूसरा मैच द ब्लड और लोधा लायंस के बीच खेला गया. लोधा लायंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी द ब्लड की टीम 9.1 ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोधा लायंस की टीम 10 ओवर में 68 रन ही बना पाई. मैच को द ब्लड की टीम ने 7 रनों से जीत लिया. वही तीसरा मैच गजराज और मोबीजोन के बीच खेला गया. गजराज के कप्तान राजेश सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. गजराज ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 86 रन बनाया. 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोबीजोन की टीम ने 7.3 ओवर में 88 रन बनाकर मैच को 6 विकेट जीत लिया. विशाल शर्मा और अंगद सिंह ने अपायर की अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही