Search

चाकुलिया प्रीमियर लीग : द ब्लड, गजराज और टाइगर्स ने जीते अपने- अपने मैच

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में खेले जा रहे चाकुलिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मैच खेले गए. पहला मैच द ब्लड और मोबीजोन के बीच खेला गया. द ब्लड टीम के कप्तान बंटी दास ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोबीजोन की टीम निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाया. मोबीजोन टीम की तरफ से कप्तान उत्पल सीट ने 42 और आलोक ने 37 रनों की पारी खेली. 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द ब्लड की टीम कप्तान बंटी दास की शानदार 76 रनों के पारी के बदौलत मैच को 14 बॉल शेष रहते आसानी से जीत लिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/naxalites-plot-foiled-in-chaibasa-ied-and-spike-hole-recovered/">चाईबासा

में नक्सलियों की साजिश नाकाम, IED और स्पाइक होल बरामद

रोमांच से भरपूर रहा मैच

दूसरा मैच गजराज और बुल्स के बीच खेला गया. बुल्स टीम के कप्तान सायमंस कुमार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गजराज की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 145 रन बनाए. गजराज टीम की तरफ से कप्तान रोहित भगत ने 14 गेंदों में 50 रन और अनुपम ने 38 रन बनाया. 146 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी बुल्स की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन ही बन पाई. टीम की तरफ से सुभो ने सर्वाधिक 52 रन बनाया. दूसरे मैच को गजराज टीम ने 42 रनों से जीत लिया. वही तीसरा मैच टाइगर्स और मोबीजोन के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर्स की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 140 रन बनाए. टाइगर्स टीम की तरफ से बच्चन ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली. जबाबी पारी खेलने उतरी मोबीजोन की टीम 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस तरह इस मैच को टाइगर्स ने 54 रनों से जीत लिया. करण मंडल और श्याम जी ने अंपायर की अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp