Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में खेली जा रही चाकुलिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को लीग का अंतिम दो मैच खेले गये. पहला मैच बुल्स और टाइगर्स के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बुल्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 79 रन बनाया. बुल्स टीम की तरफ से मनीष कुमार ने सर्वाधिक 17 रन बनाया. टाइगर्स टीम के तरफ से अमरेश कुमार ने 3 ओवर में 15 रन खर्च कर 4 विकेट लिया. 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स की टीम 8.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 80 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से जीत लिया. टाइगर्स टीम की तरफ से बच्चन ने 42 रनों की पारी खेली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-the-person-who-flashed-pistol-in-mango-to-jail/">जमशेदपुर
: मानगो में पिस्टल चमकाने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
: मानगो में पिस्टल चमकाने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
Leave a Comment