Search

 
 
 

चाकुलिया : प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव में झामुमो की प्रतिष्ठा बची

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव में झामुमो की प्रतिष्ठा बच गई. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह बीरदह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भुवनेश्वर करुणामय उर्फ धनंजय करुणामय दो वोट से जीत कर प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए. वहीं झामुमो नेता टूलु साव की पत्नी बेंद पंचायत की पंचायत समिति सदस्य कविता साव एक मत से जीत कर उप प्रमुख निर्वाचित हुईं. कविता साव ने भातकुंडा पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य भाजपा नेता मनोरंजन महतो को पराजित किया. चुनाव के पूर्व झामुमो के अनेक समर्थक प्रखंड कार्यालय के बाहर जुटे हुए थे. झामुमो समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रमुख और उप प्रमुख को फूल मालाओं से लाद दिया तथा खुशी का इजहार किया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-corona-is-spreading-again-114-new-infected-found-in-24-hours-cases-increased-in-21-districts/">बिहार

:  फिर फैल रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 114 नये संक्रमित,21 जिलों में मामले बढ़े
मौके पर झामुमो नेता गौतम दास, समीर दास, मोहम्मद गुलाब, विजय गोस्वामी, मुखिया शिवचरण हांसदा, साहेब राम मांडी समेत झामुमो के अनेक समर्थक उपस्थित थे. विदित हो कि पंचायत चुनाव 2022 में चाकुलिया प्रखंड के जिला परिषद के दोनों अंश पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों की करारी हार हुई थी. ऐसे में प्रमुख और उप प्रमुख का पद झामुमो के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया था. हालांकि भाजपा ने भी राजेश्वर सरदार को प्रमुख और मनोरंजन महतो उपप्रमुख बनाने के लिए पूरा दमखम लगाया था. परंतु अंततः झामुमो बाजी मार ले गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही