Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाल सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय में मंगलवार को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाल सुरक्षा आयोजित किया गया. स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के बीच आपदा से संबंधित जानकारी साझा की और बचाव के लिए बच्चों को जागरूक किया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कोविड-19 से बचाव, डेंगू व मलेरिया से बचाव, आग से सुरक्षा, आसमानी बिजली, मौसमी आपदा, सड़क सुरक्षा जैसी अनेक आपदाओं के बारे में बताया. [caption id="attachment_768492" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-School-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे[/caption] इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-oraon-community-celebrated-karam-festival-with-pomp-in-guava/">नोवामुंडी

: गुवा में उरांव समाज ने धूमधाम से मनाया करम पर्व

बचाव की दी गई जानकारी

शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को समझाया कि आपदा आने से क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. विद्यालय के प्रभारी प्रधान अध्यापक मानस कुमार महतो ने विद्यार्थियों को टोल फ्री नंबर की जानकारी दी. मौके पर आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया. इस कमेटी में छह विद्यार्थियों को शामिल किया गया. मौके पर हेलाल सम्स, नंदलाल, कालिदास मुर्मू, महादेव महतो, रेजिना बेंडो, देवाशीष ज्योति समेत विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही