Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सह झारखंड प्रादेशिक कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल और प्रदेश सचिव प्रभा पाड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल ने कहा कि चाकुलिया की मारवाड़ी महिला समिति की शाखा क्षेत्र में समाज हित में बेहतर कार्य कर रही है. समिति के नेतृत्व में मारवाड़ी समाज की महिलाएं सामाजिक कार्य कर रही हैं. नीरा बथवाल ने कहा कि जहां भी जिस क्षेत्र में भी समिति के मदद की आवश्यकता होगी वे जरूर सहयोग करेंगी. [caption id="attachment_611060" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chakulia-Marwadi-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित भीड़.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-collides-with-bike-one-killed-one-injured/">जमशेदपुर
: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
कोविड जांच केंद्र व रूबेला कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
alt="" width="600" height="400" /> प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित भीड़.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-collides-with-bike-one-killed-one-injured/">जमशेदपुर
: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
बैठक में समिति के एक वर्ष के कार्यकाल की रूप रेखा रखी
उन्होंने कहा कि मारवाड़ी महिला समिति की शाखाएं अन्य शहरों में भी हैं और सभी शाखाएं बेहतर कार्य कर रही हैं. बैठक में प्रदेश सचिव प्रभा पाड़िया ने समिति के एक वर्ष के कार्यकाल की रूप रेखा रखी. उन्होंने कहा की अब तक 26 शाखाओं का दौरा हो चुका है. शेष शाखाओं का दौरा जल्द किया जाएगा. समिति की हर शाखाओं द्वारा समाज के विकास के प्रति काफी सराहनीय कार्य किया गया है. मारवाड़ी महिला समिति द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन, साइकिल का वितरण किया गया है. विभिन्न महिला समिति की शाखाओं द्वारा रक्त दान, नेत्र दान, स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर, अंग प्रत्यारोपण शिविर और अंग दान समेत अन्य कार्यों के लिए समिति ने समय-समय पर शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया है. जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अंग दान करने के प्रति जागरूक करने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़:">https://lagatar.in/peertand-officers-arrived-to-inspect-the-kovid-testing-center-and-rubella-camp/">पीरटांड़:कोविड जांच केंद्र व रूबेला कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
Leave a Comment