Search

 
 
 

चाकुलिया : सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने विजयादशमी पर किया महाप्रसाद का वितरण

 
Chakuliya : चाकुलिया की सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने विजयादशमी के दिन पुरानी परंपरा के तहत महाप्रसाद का आयोजन किया. महाप्रसाद के रूप में 30 क्विंटल चावल, दाल और सब्जी की खिचड़ी तथा तीन क्विंटल दूध से बनी खीर का वितरण किया गया. इसका उद्घाटन थाना प्रभारी वरुण यादव ने भंडारा में नारियल फोड़कर और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटकर किया. इस दौरान 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने सड़क पर बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया.  [caption id="attachment_437808" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/2-7.jpg"

alt="" width="600" height="322" /> महाप्रसाद वितरण करते थाना प्रभारी व अन्य.[/caption] [caption id="attachment_437809" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/1-6.jpg"

alt="" width="600" height="315" /> सड़क पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsuisl-power-failure-in-many-areas-including-rajendra-nagar-of-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची के राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में टीएसयूआईएसएल की बिजली गुल

विधायक समीर महंती ने किया श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण

वहीं, महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए विधायक समीर महंती भी पहुंचे. उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया. इसमें कमेटी के अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, सचिव टुंम्पा डे, रमाकांत शुक्ला, अक्षय महंती, परमेश्वर रुंगटा, साधन मल्लिक, संजय कुमार लोधा, बापी महंती, पतित दास, विनीत रुंगटा समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका अदा की. इसे भी पढ़े : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-now-this-will-be-the-time-of-arrival-and-departure-of-visakhapatnam-tata-express/">चाईबासा:

विशाखापट्टनम-टाटा एक्सप्रेस के आने और जाने का अब यह होगा समय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही