Search

 
 
 

चाकुलिया : 22 लाख का सार्वजनिक शौचालय बन गया खंडहर, खुले में शौच करते हैं ग्रामीण

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के वार्ड नंबर 10 में सरकारी अनाज गोदाम के पास वर्ष 2015-16 में नगर पंचायत के तहत लगभग 22 लाख की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय खंडहर में तब्दील हो गया. शौचालय से सटी बीड़ी बस्ती के ग्रामीण खुले में शौच करते हैं. वर्ष 2022 में नगर पंचायत प्रशासन ने मोटी रकम खर्च कर इस शौचालय की मरम्मत भी कराई थी. बावजूद इस शौचालय का बेहतर उपयोग नहीं हुआ और शौचालय खंडहर बन गया. मालूम हो कि शौचालय के पास ही नागानल मंदिर है. मंदिर परिसर में भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी खुले में ही लघु शंका करनी पड़ती है. इस स्थिति में इस शौचालय का महत्व बढ़ जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chakulia-Toilet-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : वाशिंगटन">https://lagatar.in/firing-in-washington-four-people-including-attacker-killed-police/">वाशिंगटन

में फायरिंग, हमलावर समेत चार लोगों की मौत : पुलिस
जानकारी हो कि रेलवे लाइन के किनारे रेल की जमीन से वर्ष 2021 में रेलवे ने अतिक्रमण हटाया तब रेल की जमीन पर झुग्गी झोपड़ियां में बसे करीब 35 बीड़ी मजदूर परिवारों को बिजली सब स्टेशन के पास सरकारी जमीन पर बसाया गया था. बस्ती में नगर पंचायत प्रशासन की तरह एक भी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ, जबकि बस्ती के पास निर्मित सार्वजनिक शौचालय उचित रख-रखाव के अभाव में खंडहर में तब्दील हो गया. बीड़ी बस्ती के ग्रामीण खुले में शौच करने की मजबूरी बन गई है. यहां के तमाम पुरुष-महिलाएं और बच्चे खुले में ही शौच करते हैं. खुले में शौच इनकी आदत सी बन गई है. इसे भी पढ़ें : झाप्रसे">https://lagatar.in/56-officials-of-jhaprese-changed-from-here-to-there-municipal-commissioner-of-dhanbad-deoghar-changed-see-list/">झाप्रसे

के 56 पदाधिकारी इधर से उधर, धनबाद, देवघर के नगर आयुक्त बदले, देखें लिस्ट
मालूम हो कि वार्ड नंबर 10 में ही इस शौचालय से करीब 100 मीटर दूर एफसीआई का गोदाम है. यहां अनाज लोड और अनलोड करने के लिए अनेक ट्रक आते हैं. ट्रक चालक और खलासी भी खुले में ही शौच करते हैं, क्योंकि एफसीआई के आसपास कोई शौचालय नहीं है. अगर यह सार्वजनिक शौचालय चालू हालत में रहता तो चालक और खलासियों को भी खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ता. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-museum-to-be-built-in-kolhan-university-with-rs-10-crores-dpr-ready/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में 10 करोड़ रुपए से बनेगा ट्राइबल म्यूजियम, डीपीआर तैयार
इस सार्वजनिक शौचालय के पास ही सरकारी अनाज गोदाम है. विगत कई माह से इस गोदाम में चावल मिल मालिकों द्वारा सीएमआर का चावल जमा किया जाता है. उक्त चावल को ट्रकों द्वारा एसएफसी गोदाम में परिवहन किया जाता है. इस गोदाम के पास भी ट्रकों की लाइन लगी रहती है. ट्रकों के चालक और खलासी खुले में शौच और लघु शंका करते हैं. स्वच्छता अभियान के दौर में यह स्थिति स्वच्छता की दृष्टिकोण से उचित नहीं मानी जा रही है. नगर पंचायत प्रशासन भी इस मसले पर गंभीर नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही