Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान, तीन हाइवा व 16 हजार सीएफटी बालू जब्त

Advertisement
Advertisement
Chakulia : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर बीती रात श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में चाकुलिया सीओ उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एनएच 18 पर अवैध बालू लदे तीन हाइवा को जब्त किया गया. वहीं बड़ागड़ियास के पास से भी अवैध रूप से भंडारण किये गये 16000 सीएफटी बालू को जब्त किया गया है. थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुम ने बताया कि बालू के चलान को जिला खनन पदाधिकारी के पास जांच के लिए भेजा गया है. बालू का अवैध भंडारण किसने किया है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. श्यामसुंदरपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/assembly-appointment-scam-next-hearing-in-hc-on-november-9/">झारखंड

विधानसभा नियुक्ति घोटाला : HC में अगली सुनवाई अब 9 नवंबर को)

स्वर्णरेखा नदी घाट पर बड़े पैमाने पर होता है अवैध खनन

बता दें कि श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर बड़े पैमाने पर पर अवैध रूप से बालू का खनन होता है. बालू को ट्रैक्टरों से लाकर भंडारण किया जाता है और फिर हाईवे से अन्यत्र भेजा जाता है. ट्रैक्टरों द्वारा बालू को चाकुलिया समेत अन्य जगहों पर भी भेजा जाता है. बहरहाल अंचल अधिकारी की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/kalash-yatra-of-shri-ramcharit-manas-recitation-and-mahayagya-on-14th-october/">लातेहार

: श्रीरामचरित मानस पाठ व महायज्ञ की कलश यात्रा 14 अक्टूबर को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही