Search

चाकुलिया : जिला परिषद अंश 24 पर रायदे हांसदा अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे

Ghatshila : पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान की मतगणना के दूसरे दिन चाकुलिया प्रखंड के जिला परिषद अंश 24 से जिला परिषद सदस्य पद की उम्मीदवार रायदे हांसदा ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी राईमुनी सोरेन से सातवें चक्र तक बढ़त बनाये हुई है. वहीं बहरागोड़ा प्रखंड के जिला परिषद अंश 26 से चक्र संख्या 8 तक फूलमनी मुर्मू अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पार्वती मुंडा से आगे चल रही हैं. चाकुलिया अंश 24 से सातवें चक्र तक रायदे हांसदा को 7431 वोट मिले हैं. वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी राईमुनी सोरेन को 2844 वोट मिले हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dc-and-sp-inspected-naxal-affected-clusters/">चाईबासा

: डीसी और एसपी ने नक्सल प्रभावित कलस्टरों का किया निरीक्षण
रायदे हांसदा 4587 मतों से आगे चल रही हैं. भाजपा समर्थित लक्ष्मी रानी मांडी 2435 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर हैं. बहरागोड़ा के अंश 26 की प्रत्याशी फुलमनी मुर्मू को 8वें चक्र तक 8138 वोट मिले हैं. वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पार्वती मुंडा को 6234 वोट मिले हैं. झामुमो समर्थित जननी हेम्ब्रम टुडू 4699 मत लाकर तीसरे स्थान पर और भाजपा समर्थित मिरू बास्के 4517 मत लाकर चौथे स्थान पर हैं. मंगलवार को मतगणना होने के बाद स्पष्ट होगा कि किस प्रत्याशियों की जीत होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//