Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जिला परिषद अंश 24 में रायदे हांसदा ने जीत का परचम लहराया

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : चाकुलिया प्रखंड के जिला परिषद अंश 24 में पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनाराम हांसदा की पत्नी रायदे हांसदा ने जीत का परचम लहरा दिया. रायदे हांसदा को 15018 मत मिला. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित लक्ष्मी रानी मंडी को 8223 मतों से पराजित किया. इस जिला परिषद अंश पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार लक्ष्मी रानी मंडी को 6795 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रही. झामुमो समर्थित राईमुनी सोरेन को 6252 मत मिले और उन्हें तीसरे स्थान से  संतोष करना पड़ा. रायदे हांसदा ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया और कहा कि जनता ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर उन पर विश्वास और भरोसा जताया है. ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनता की सेवा करूंगी. क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता होगी. महिलाओं के उत्थान के लिए भी कोशिश करूंगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-outgoing-zip-member-shivcharan-hansdaal-won-from-the-post-of-head/">चाकुलिया

: निवर्तमान जिप सदस्य शिवचरण हांसदा मुखिया पद से जीते
[wpse_comments_template] फोटो: जीत के बाद रायदे हांसदा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही