Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : रेल जीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, लोगों ने लिफ्ट लगवाने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक (जीएम) अर्चना जोशी ने गुरुवार को चाकुलिया स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता दिनेश सिंह के नेतृत्व में सात सूत्री मांगपत्र सौंपा. इसमें हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव चाकुलिया स्टेशन पर पुन: बहाल करने, हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को टाटानगर होकर प्रतिदिन चलाने, कोरोना काल से पहले चलने वाली हावड़ा-पुरुलिया लालमाटी एक्सप्रेस, बिरसा मुंडा एक्सप्रेस, हावड़ा घटशिला लोकल, टाटानगर-चाकुलिया लोकल ट्रेन समेत सभी पैसेंजर ट्रेनों को पूर्ववत चलाने, चाकुलिया स्टेशन के दक्षिण क्षेत्र के लोगों के लिए एक मिनी टिकट काउंटर खोलने, जर्जर सड़क की मरम्मत करने, चाकुलिया स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने आदि मांगें शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tributes-paid-to-former-national-president-of-all-india-kayastha-mahasabha-on-his-death-anniversary/">जमशेदपुर:

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुण्‍यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

मारवाड़ी महिला मंच ने बंद पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने की मांग की

मारवाड़ी महिला मंच की सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर खड़गपुर और टाटानगर स्टेशन के बीच चलने वाली बंद पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने और स्टेशन परिसर में वृद्धों की सहूलियत के लिए फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगवाने की मांग की है. ग्रामीणों ने रेलवे की दोनों जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने और सड़क पर लाइट लगवाने की मांग की. जीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू होगी और उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. मौके पर गणेश रूंगटा, गोपन परिहारी, मुरारी सिंह, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप मल्लिक, मारवाड़ी महिला मंच की राजश्री रूंगटा, सरोज रूंगटा, वीणा रूंगटा, उमा लोधा, राजकुमारी रूंगटा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही