Search

 
 
 

चाकुलिया : रेल यात्री सुविधा समिति ने सांसद व रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के रेल यात्री सुविधा समिति के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा और सचिव दिनेश सिंह ने शनिवार को लिफ्ट उद्घाटन के मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो और खड़गपुर डिवीजन के रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन (क्रिया योग एक्सप्रेस) का ठहराव चाकुलिया स्टेशन पर सुनिश्चित करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि इस एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव चाकुलिया स्टेशन पर होता था. कोरोना काल के समय इस ट्रेन के ठहराव को बंद कर दिया गया था. राजधानी रांची जाने के लिए यह एक प्रमुख ट्रेन थी. इसका ठहराव बंद होने से यहां की आम जनता को परेशानियां हो रही हैं. इसे भी पढ़ें : शाश्वत">https://lagatar.in/two-day-annual-sports-festival-at-shashwat-institute-of-teachers-education/">शाश्वत

इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव

रेल लाइन के किनारे बसे कई गांव में जाने वाली सड़क है बंद

समिति ने ज्ञापन में कहा है कि चाकुलिया से टाटानगर के लिए सुबह 9 बजे तक लगभग पांच ट्रेनें हैं. परंतु 9 बजे के बाद टाटानगर के लिए कोई ट्रेन नहीं है. इसलिए पूर्व की तरह खड़गपुर स्टेशन से सवारी गाड़ी नंबर 08071 को टाटानगर तक रवाना किया जाए. इधर नगर पंचायत के सोना हारा गांव के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर 2000 फीट सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई है. थर्ड लाइन के निर्माण के बाद सोना हारा सहित रेल लाइन के किनारे बसे कई गांव में जाने वाली सड़क बंद हो गई है. इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही