Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पश्चिम बंगाल के खेमाशोली में रेल चक्का व हाईवे जाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

Chakuliya : टोटेमिक कुड़मी/ कुरमी के बैनर तले पश्चिम बंगाल के खेमाशोली स्टेशन के पास कुड़मी समाज के हजारों लोगों ने 31 घंटे से रेलवे ट्रैक और एनएच-49 को जाम कर रखा है. यह जाम अनिश्चितकालीन है. इसके कारण इस रेलमार्ग पर रेल का परिचालन पूरी तरह ठप है. हाईवे पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी है. आंदोलनकारी गाजे बाजे के साथ हाईवे पर नाच-गान कर रहे हैं. विदित हो कि कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर यह जाम किया गया है. [caption id="attachment_425532" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/andolan.jpeg"

alt="" width="600" height="319" /> स्टेशन के पास ट्रैक पर लगाया गया बैनर.[/caption] [caption id="attachment_425534" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/khemasoli.jpeg"

alt="" width="600" height="316" /> खेमाशोली के पास हाईवे पर नाचते आंदोलनकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-seized-moped-laden-with-stolen-iron-caught-two/">चांडिल

: पुलिस ने चोरी का लोहा लदा मोपेड किया जब्त, दो को पकड़ा

आंदोलन के कारण अनेक ट्रेनों को किया गया रद्द

मंगलवार की सुबह छह बजे सुबह से ही रेल चक्का और राष्ट्रीय उच्च पथ को लोगों ने जाम कर दिया है. हजारों लोग वहां जुटे हुए हैं और हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. लोग रेलवे ट्रैक पर जमे हुए हैं. आंदोलन के कारण अनेक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कई को रूट बदलकर चलाया जा रहा है. विभिन्न स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-workers-strike-continues-for-the-second-day-in-uranium-corporation-of-india-limited/">जादूगोड़ा

: यूरेनियम कॉपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में दूसरे दिन भी जारी है मजदूरों की हड़ताल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही