Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : खेमाशुली में दूसरे दिन भी रेल चक्का और तीसरे दिन एनएच 49 जाम

Chakulia : पश्चिम बंगाल के खेमाशुली में कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन के दूसरे दिन गुरुवार को भी रेल चक्का और तीसरे दिन नेशनल हाईवे (एनएच) 49 जाम है. जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज द्वारा 4 अप्रैल से हाईवे को जाम रखा गया है. वहीं आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 5 अप्रैल से रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया गया है. गुरुवार को भी भारी संख्या में आंदोलनकारी डटे हुए हैं. ट्रेनों का परिचालन बंद है. वहीं हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. हाईवे पर यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप है. आम यात्री परेशान हैं. जाम में फंसे वाहन चालक परेशान हैं. रेल बंद होने के कारण इस मार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. इसे भी पढ़ें : लाल">https://lagatar.in/stock-market-opens-on-red-mark-sensex-breaks-154-points-nifty-also-slips-larsen-top-gainer/">लाल

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 154 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसली, लार्सन टॉप गेनर

वर्ष 2022 में भी रेलवे ट्रैक व एनएच किया था जाम

जानकारी हो कि वर्ष 2022 में भी इन्हीं मांगों को लेकर कुड़मी समाज ने खेमाशुली स्टेशन पर अनिश्चितकाल के लिए रेलवे ट्रैक और हाईवे को जाम किया था. 20 सितंबर से 25 सितंबर तक रेलवे ट्रैक और एनएच को जाम किया गया था. इसके कारण एक और जहां रेलवे को भारी नुकसान हुआ था. वहीं आम जनता भी काफी परेशान हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही