Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : खेमाशुली में पांचवे दिन रेल चक्का और छठे दिन हाईवे जाम

Chakulia : पश्चिम बंगाल के खेमाशुली में कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर रविवार को पांचवे दिन रेल चक्का और छठे दिन हाईवे 49 जाम है. आंदोलनकारी हटने के मुड में नहीं हैं. मनोरंजन और भोजन पानी के साथ आंदोलन चल रहा है. खासकर शाम को हजारों लोगों का महा जुटान हो रहा है. इस आंदोलन में झारखंड से भी कुड़मी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-slogans-were-raised-against-the-police-said-driver-died-due-to-police-beating/">गढ़वा

: पुलिस के खिलाफ जमकर लगे नारे, कहा- पुलिस की पिटाई से हुई ड्राइवर की मौत

आम यात्री परेशान

जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज द्वारा विगत चार अप्रैल से हाईवे 49 को जाम रखा गया है. हाईवे जाम आंदोलन का नेतृत्व राजेश महतो कर रहे हैं. वहीं, आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा पांच अप्रैल से रेलवे ट्रैक को जाम रखा गया है. रेलवे चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व कमलेश महतो कर रहे हैं. रेल का परिचालन बंद है. वहीं हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी है. हाईवे पर यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप है. आम यात्री परेशान हैं. जाम में फंसे वाहन चालक परेशान हैं. रेल बंद होने के कारण इस मार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. इसे भी पढ़ें :कुर्मी">https://lagatar.in/rail-stop-movement-of-kurmi-samaj-continues-31-trains-will-be-canceled/">कुर्मी

समाज का रेल रोको आंदोलन जारी, 31 ट्रेनें रद रहेंगी

सरकार ने अबतक नहीं की कोई पहल

केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा रेल चक्का और हाईवे जाम हटाने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. आदिवासी कुड़मी समाज के मूल खूंटी मूल मांता अजीत प्रसाद महतो ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाएंगी, तब तक आंदोलन करने के लिए कुड़मी समाज तैयार है. इधर, पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज के राज्य अध्यक्ष राजेश महतो ने रविवार को दूरभाष पर बताया कि राज्य सरकार से बात चल रही है. सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक पहल करती है तो हम आंदोलन को वापस ले लेंगे. उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोई पहल नहीं करती है तो हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें :अशोक">https://lagatar.in/land-bag-in-ashok-nagar-society-one-plot-13-acres/">अशोक

नगर सोसाइटी में जमीन का झोल : एक प्लॉट, 13 रकबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही