Search

चाकुलिया : रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, नहीं हो सकी शिनाख्त

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया स्टेशन और कानिमहुली हॉल्ट के बीच पुरनापानी गांव के पास डाउन रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया है. आशंका है कि उक्त व्यक्ति ने किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने बताया कि पुरनापानी और आमतोलिया गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर शव कई टुकड़ों में बिखरा पड़ा था. ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है. बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ten-years-sentence-for-the-accused-of-attempt-to-murder/">चाईबासा

: हत्या के प्रयास के आरोपी को दस वर्ष की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp