Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सांसद के नेतृत्व में निकली रैली, ब्लॉक ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Chakulia : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल ब्लॉक ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया. रैली नगर पंचायत में हुई होल्डिंग टैक्स वृद्धि, चाकुलिया प्रखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करने, पेंशन, राशन के नियमित वितरण करने समेत अन्य मांगों को लेकर निकाली गई. रैली बाजार समिति परिसर से गाजे बाजे के साथ निकल कर मुख्य पथ होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची. वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया. रैली में शामिल लोग भाजपा जिंदाबाद, पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, सांसद विद्युत वरण महतो जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे. इसे भी पढ़ें : मिशन">https://lagatar.in/cm-nitish-kumar-reached-delhi-on-mission-2024-said-i-do-not-wish-to-become-pm/">मिशन

2024 पर दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, बोले- मुझे पीएम बनने की इच्छा नहीं

प्रखंड से पंचायत स्तर तक बिचौलिया हावी : सांसद

[caption id="attachment_411159" align="aligncenter" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakulia-MP-Raily-2.jpg"

alt="" width="1040" height="780" /> प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद.[/caption] रैली प्रखंड कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन के बाद रैली एक सभा में तब्दील हो गई. प्रखंड के महामंत्री मोहन सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक बिचौलिया हावी हैं और भ्रष्टाचार व्याप्त है. आज ग्रामीण राशन, पेंशन और आवास योजना का लाभ पाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. जनता और किसान सरकार की अव्यवस्था के कारण त्रस्त है और अपने हक और अधिकार पाने से वंचित है. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का सपना आज भी अधूरा है. हेमंत सरकार घर घर पेंशन देने की बात कहती है, जबकि क्षेत्र में आज भी लोग पेंशन के लिए दर दर भटक रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम में ऑनलाइन नहीं होने के कारण 93 हजारों ग्रामीण आवास योजना का लाभ पाने से वंचित हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-insurance-employees-association-organized-health-checkup-camp/">गिरिडीह

: बीमा कर्मचारी संघ ने किया हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मोदी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व लूट का खेल नहीं चलेगा

[caption id="attachment_411160" align="aligncenter" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakulia-MP-Raily-3.jpg"

alt="" width="1040" height="780" /> प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता.[/caption] उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और लूट का खेल नहीं चलेगा. बिचौलिया और पदाधिकारी चेत जाएं नहीं तो भाजपा के बैनर तले ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे. भाजपा सरकार कार्यकाल में राज्य के लोगों को उनका हक और अधिकार मिला है. हेमंत सोरेन ही ढाई वर्ष की सरकार के कार्यकाल में एक भी विकास योजना धरातल पर नहीं उतरी है. सांसद ने कहा कि झारखंड में खनीज संपदा की भरमार है. बावजूद राज्य के लोग गरीब हैं. ग्रामीण रोजगार पाने से वंचित हैं और रोजगार के लिए अन्य राज्य पलायन कर रहे हैं. इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने कहा कि झामुमो सरकार कार्यकाल में क्षेत्र की जनता त्रस्त है. विगत चार माह से ग्रामीणों को राशन कार्ड से चावल नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-ncpcr-team-reached-dumka-to-investigate-the-murder-of-two-minor-daughters/">दुमका

:  दो नाबालिग बेटियों की हत्या की जांच के लिए दुमका पहुंची एनसीपीसीआर की टीम

हेमंत सरकार ने किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया

हेमंत सरकार ने पूर्वी सिंहभूम को सूखा क्षेत्र घोषित नहीं कर क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है. इस सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी और राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास द्वारा पारित जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है. इससे जनता सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता संगठित होकर भाजपा प्रत्याशी को चुन कर सत्ता में लाएं तभी राज्य और क्षेत्र का विकास होगा. इस अवसर पर सभा को चंडी चरण साव,बबलू प्रसाद,लखन मांडी,सुनाराम हांसदा, दिनेश सिंह, सुशील शर्मा, जगन्नाथ महतो, मनोरंजन महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर गौरव कुमार पुष्टि, पार्थों महतो,जतिन बेरा, सहदेव गोप,चिकू गोस्वामी,बबलू गिरी, संजय दास,संजय सिंह, बृहस्पति गिरी, बंकिम महतो, उत्तम महतो, मनोरंजन महतो,प्रकाश महतो,स्वरूप साव,तापस महतो, सुधीर महतो, त्रिलोचन राणा, शिविर राणा, ओमिय महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव से मिला और राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही