Search

 
 
 

चाकुलिया : एफसीआई गोदाम पर रामलाल हाथी का हमला, मुख्य गेट व शटर को तोड़ा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित एफसीआई गोदाम में जंगली हाथी ने सोमवार की रात हमला कर दिया. रामलाल नामक हाथी ने गोदाम का मुख्य गेट तोड़ दिया और गोदाम में प्रवेश कर गया. वहां चावल से भरे दो गोदाम के दोनों शटर को तोड़कर गोदाम में रखे चावल और गेहूं को खाकर और पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथी ने गोदाम की चहारदीवारी को भी (लगभग 20 फीट) तोड़ दिया. एफसीआई के संचालक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 2 बजे हाथी गोदाम के मुख्य गेट को तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया. हाथी ने तीन नंबर गोदाम का सी ब्लॉक और दो नंबर गोदाम का ए ब्लॉक के शटर को तोड़कर उसमें रखें करीब तीन बोरी चावल और तीन बोरी गेहूं को खाकर व पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर दिया. हाथी को देख गोदाम के गार्ड सुधांशु महतो ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई. बता दें कि इससे पहले हाथियों ने कई बार गोदाम की चहारदीवारी को तोड़ा है. [caption id="attachment_717604" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/chakulia-elephant-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> क्षतिग्रस्त चहारदीवारी[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-big-achievement-of-sadar-hospital-got-national-quality-assurance-standard-nqas-certificate/">जमशेदपुर

: सदर अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, मिला नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) सर्टिफिकेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही