Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सोनघाटी में पानी पीने के लिए रामलाल हाथी ने जल मीनार किया क्षतिग्रस्त किया

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : प्रचंड गर्मी के दौर में चाकुलिया वन क्षेत्र में जंगली हाथी पानी के लिए गांव में स्थापित सोलर जल मीनार की ओर अपना रुख करने लगे हैं. विगत गुरुवार की शाम को जमुआ पंचायत के सोनघाटी गांव में स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना के पास रामलाल के नाम से मशहूर विशालकाय दंतैल हाथी आ पहुंचा था. हाथी सोलर जल मीनार के नल से पानी पीने लगा. करीब आधा घंटा तक सोलर जल मीनार के पास रहने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया था. ग्रामीणों के मुताबिक उक्त हाथी सोलर जल मीनार के पास दोबारा आ पहुंचा और जल मीनार की पाइपों को तोड़ डाला. इसके कारण ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट गहरा गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chakulia-RamLal-Hathi-Jalminar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चक्रवाती">https://lagatar.in/cyclone-biparjoy-makes-landfall-in-rajasthan/">चक्रवाती

तूफान बिपरजॉय की राजस्‍थान में दस्तक, जालोर-बाड़मेर में बारिश शुरू, पांच जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट जारी
ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के जंगलों में कई जंगली हाथी डेरा डाले हुए हैं. शाम होते ही हाथी जंगल से निकलकर गांव में उपद्रव मचाने लगते हैं. जंगली हाथी ने सोलर जल मीनार के नल और पाइपों को तोड़ दिया है. जमुआ पंचायत के पूर्व मुखिया प्रभाष हांसदा ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में 30 से अधिक जंगली हाथी डेरा जमाए हुए हैं. शाम होने के बाद हाथियों का उपद्रव बढ़ जाता है. ग्रामीणों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. कब किसकी जान चली जाएगी कहना मुश्किल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही