Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: हाथियों को खदेड़ने के लिये रेंजर ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Chakulia: चाकुलिया वन क्षेत्र में पश्चिम बंगाल से खदेड़े गए 70 हाथी समेत 117 जंगली हाथी हैं. लगभग सभी हाथी जमुआ से लेकर पुखुरिया तक एनएच 18 और रेलवे लाइन के बीच स्थित साल जंगलों में हैं. मंगलवार की शाम को प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने हाथी खदेड़ने वाली सभी टीमों के सदस्यों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. हाथियों को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में खदेड़ने की रणनीति बनाई गई. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-mla-conducts-preparation-meeting-regarding-martyrdom-day-of-shaheed-ganesh-hansda/">बहरागोड़ा:

शहीद गणेश हांसदा के शहादत दिवस को लेकर विधायक ने की तैयारी बैठक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से स्पेशल टीम बुलाई गई

विदित हो कि हाथियों को खदेड़ने के लिये पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से स्पेशल टीम बुलाई गई है. प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि 117 हाथियों में से  करीब 60 हाथी ऐसे हैं जो चाइनीस हाथी कहलाते हैं. उक्त हाथी अपेक्षाकृत छोटे होते हैं और ओडिशा में पाए जाते हैं. इसलिये इन हाथियों को ओडिशा सीमा में खदेड़ने की रणनीति बनाई गई है.

हाथियों को खदेड़ने के लिये सभी टीमें रवाना

शेष हाथियों को पश्चिम बंगाल की सीमा में खदेड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि टीम के सदस्य काफी सावधानी पूर्वक हाथियों को खदेड़ेगे. ताकि हाथियों से कोई नुकसान ना हो. हाथियों को खदेड़ने के लिये सभी टीमें रवाना हो गईं हैं. टीम के सदस्य हाथियों को खदेड़ने के लिये पटाखे मशाल समेत अन्य सामग्रियों को लेकर रवाना हुए हैं. इसे भी पढ़ें: शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-became-president-of-jharkhand-colliery-mazdoor-union-fagu-besra-general-secretary/">शिबू

सोरेन बने झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष, फागु बेसरा महासचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही