Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : चाकुलिया में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड में गुरुवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. यहां के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, क्लब भवनों, पार्टी कार्यालयों, बैंकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाया गया. विभिन्न स्कूलों में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धनंजय करुणामय ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bike-rider-died-due-to-collision-of-unknown-vehicle/">चाकुलिया

: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत
[caption id="attachment_537357" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-Jhanda-Thana-Prabhari.jpg"

alt="" width="600" height="284" /> झंडोत्तोलन करते थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव.[/caption] नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष संध्या रानी सरदार,वन रोपण विभाग और वन विभाग कार्यालय में फॉरेस्टर प्रधान बारिक, थाना परिसर में थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू, बिजली विभाग कार्यालय में सहायक अभियंता शिवनंद महतो ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. केएनजे हाई स्कूल में प्रधानाध्यापिका नीतू हेंब्रम, मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-car-collided-with-moped-on-chowka-kandra-road-one-injured/">चांडिल

: चौका-कांड्रा सड़क पर कार ने मोपेड को मारी टक्कर, एक घायल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-Jhanda-Forester.jpg"

alt="" width="600" height="296" /> वहींं कांग्रेस पार्टी कार्यालय में अभय कुमार महंती, दुर्गा मंदिर परिसर में 20 सूत्री के पूर्व अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक, सुभाष चौक पर कांग्रेस के जिला महामंत्री रविंद्र नाथ मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. ग्रामीण इलाके में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही. ग्रामीण इलाके के विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गए. विभिन्न पंचायत सचिवालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही