Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं बीड़ी बस्ती के निवासी

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 की बीड़ी बस्ती के लगभग 35 परिवार भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. लाखों की लागत से निर्मित पानी टंकी से सटी इस बस्ती में पेयजल की कोई सुविधा नहीं है. यहां के ग्रामीण करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित पंप घर नंबर दो के पास लगे नल से पानी ढोकर ले जाते हैं. नल के पास सुबह से लेकर शाम तक पानी लेने के लिए और नहाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रहती है. सर्वाधिक परेशानी महिलाओं को होती है. स्कूली बच्चे साइकिल से पानी भरते नजर आते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-recovery-of-90-thousand-from-girl-students-in-the-name-of-practical-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में प्रैक्टिकल के नाम पर छात्राओं से 90 हजार की अवैध वसूली

बस्ती में शीघ्र ही जलापूर्ति की व्यवस्था होगी - पार्षद

[caption id="attachment_568538" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/badi-basti-peyjal-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> साइकिल से पानी भरकर ले जाते बच्चे.[/caption] विदित हो कि इस बस्ती के निवासी वार्ड नंबर 10 में ही रेलवे की भूमि पर झोपड़ी बनाकर बसे थे. वर्ष 2021 में रेलवे ने अतिक्रमण हटाया तो इस बस्ती के लोग वार्ड नंबर 10 में ही विद्युत सब स्टेशन के पास सरकारी भूमि पर बसाये गए. परंतु इनके लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई. ऐसे में बाध्य होकर बस्ती के लोगों को आधा किलोमीटर की दूरी तय कर पंप घर के नल से पानी ले जाना पड़ता है. नहाने के लिए भी बस्ती की महिलाओं और पुरुषों को उक्त नल के पास ही आना पड़ता है. वार्ड नंबर 10 के पार्षद देवानंद सिंह का कहना है कि बीड़ी बस्ती में शीघ्र ही जलापूर्ति की व्यवस्था होगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-biometrics-system-will-register-attendance-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में बायोमेट्रिक्स सिस्टम से होगी उपस्थिति दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही