Search

 
 
 

चाकुलिया : पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

 
Chakuliya (Dharish Chandra Singh) : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक एक मंगलवार को आयोजित हुई. बैठक में पंससों ने प्रखंड में विभिन्न विभाग से चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली. बैठक में पंससों ने कहा की पंचायत में मुखिया फंड से निर्मित कई सोलर जलापूर्ति योजना बंद हैं. जिनकी मरम्मत 15 वें वित्त फंड से कराई जाए. पंचायत में विद्यालय के प्रबंधन समिति की बैठक में पंससों को बुलाया नहीं जाता है. बैठक में उन्हें भी बुलाया जाए. बैठक में जन प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान समय में प्रखंड में हाथियों का उत्पात बढ़ा गया है. वन विभाग हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए. इस पर उपस्थित वनपाल ने बताया कि वर्तमान में बजार से सटे क्षेत्र में 15 हाथी हैं. विभागीय कर्मी हाथियों पर नजर बनाएं हुए हैं. आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन हरा कार्ड बन रहा है. जिनके कार्ड नहीं हैं, वे आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-workshop-organized-on-panchayati-raj-and-administration-law-and-order/">मनोहरपुर

: पंचायती राज व प्रशासन विधिव्यवस्था को लेकर कार्यशाला आयोजित

बीडीओ, जिप सदस्य समेत अन्य कई रहे उपस्थित

जन प्रतिनिधियों ने कहा कि राशन कार्ड के बुजुर्ग लाभुक के अंगूठा का निशान मशीन में नहीं लेने के कारण वैसे लाभुक सरकार की योजना का लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं. पदाधिकारी ने कहा कि कार्ड पर कोई बुजुर्ग व्यक्ति अकेला लाभुक है तो वे डीलर से फार्म लेकर भर कर दे तो उन्हें चावल मिलेगा. बैठक में हर विभाग से विकास योजनाओं की जानकारी ली गई और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई. बैठक में सीओ जयवंती देवगम, बीडीओ देवलाल उरांव, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, रायदे हांसदा, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, प्रभारी एमओ गौरीशंकर साव, पंसस मनोरंजन महतो, बुबाई दास, दशरथ मार्डी, राम बेसरा समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही