Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : चावल मिलरों और अनाज व्यापारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा

Chakulia : बाजार समिति शुल्क दोबारा लागू किए जाने के विरोध में आंदोलित चाकुलिया मिलर्स एसोसिएशन, अनाज व्यापारी, अनाज के थोक और खुदरा विक्रेताओं ने रविवार की शाम को स्थानीय विधायक समीर कुमार महंती को उनके कार्यालय में नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा. व्यापारियों ने कहा कि इस शुल्क को लागू करने से एक देश एक कर की अवधारणा आहत होगी. कृषि उपज की कीमत कम होगी और किसान कृषि के प्रति हतोत्साहित होंगे. पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में यह शुल्क लागू नहीं है. ऐसे में यहां के व्यापारियों को व्यापार करने में मुश्किलें पैदा होंगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-energy-fair-organized-in-kuchiyasholi/">चाकुलिया

: कुचियाशोली में ऊर्जा मेला का किया गया आयोजन
विधायक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बाजार शुल्क के माफ रहने से कृषि उपज की बिक्री में वृद्धि हुई और किसानों का कृषि के प्रति उत्साह बढ़ा. शुल्क लगाने से कृषि उपज कम कीमत पर बिकेगी इससे किसानों को नुकसान होगा. इस शुल्क को लगाने से एक देश एक कर की अवधारणा भी आहत होगी. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-guard-of-honor-given-to-martyred-police-personnel/">देवघर

: शहीद पुलिस जवानों को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
उन्होंने कहा गया है कि इस शुल्क के कारण खाद्यान्न वस्तुओं की कीमत बढ़ेगी. इसका नुकसान उपभोक्ताओं को होगा. सरकार द्वारा इस शुल्क को लागू करने से व्यापारियों के दोहन का मार्ग प्रशस्त होगा. इसलिए बाजार शुल्क लगाने संबंधित विधेयक को निरस्त किया जाए. ज्ञापन सौंपने के मौके पर मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार झुनझुनवाला सचिव विनीत कुमार रुंगटा, गणेश प्रसाद रुंगटा,कंचन दे, वासुदेव रुंगटा, भरत कुमार रुंगटा, परमेश्वर रुंगटा,सुभाष कुमार लोधा,सुमित कुमार लोधा,गोविंद शर्मा,मंसूर आलम, बजरंग गोयनका, पिंटू मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे. विधायक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर आवश्यक पहल करने की मांग करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही