Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : एक साल से बंद पड़ा है आरओ ट्रीटमेंट प्लांट, बर्बाद हो रही मशीनें

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में ब्लॉक ऑफिस के पास अनावाद निधि से लाखों की लागत से निर्मित आरओ ट्रीटमेंट प्लांट नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से दर्शन की वस्तु मात्र बनकर रह गया है. एक साल से यह प्लांट बंद है और इसकी मशीनें खराब हो रही हैं. झाड़ियों से घिरा यह प्लांट अब धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खो रहा है. इस प्लांट का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और तत्कालीन विधायक कुणाल षाड़ंगी ने छह अक्टूबर 2016 को संयुक्त रुप से शिलान्यास किया था. इस प्लांट से यहां के निवासियों को एक रुपए प्रति लीटर कीमत पर स्वच्छ पेयजल प्राप्त होता था. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ashok-chaudhary-the-candidate-for-the-post-of-president-of-east-singhbhum-district-marwari-conference-held-a-meeting-in-chakulia/">चाकुलिया

: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक चौधरी ने चाकुलिया में की बैठक
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत प्रशासन ने इस प्लांट का सालाना शुल्क 84 हजार रूपये तय किया था. इसके लिए कई बार निविदा निकाली गई और कई लोगों ने इसमें भाग भी लिया. परंतु इतनी अधिक कीमत पर कोई भी व्यक्ति इसे लेने के लिए तैयार नहीं हुआ. इसलिए यह प्लांट बंद पड़ा है. जबकि इसके पूर्व यह प्लांट लगभग पांच वर्षों तक चालू था. तब इसकी निविदा दर कम थी. वार्ड नंबर 10 के पार्षद देवानंद सिंह ने बताया कि इस प्लांट का निविदा लेने के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ. इसलिए यह प्लांट बंद पड़ा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही