Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : झाड़ियों से घिरा है दो साल से बंद आरओ ट्रीटमेंट प्लांट

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में ब्लॉक ऑफिस के पास अनाबाद निधि से लाखों की लागत से निर्मित आरओ ट्रीटमेंट प्लांट नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से बर्बाद हो रहा है. यह प्लांट दो साल से बंद है और झाड़ियों से घिरा हुआ है. इसके कारण यहां के लोगों को उचित कीमत पर शुद्ध पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. इस प्लांट का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और तत्कालीन विधायक कुणाल षाड़ंगी ने छह अक्टूबर 2016 को संयुक्त रुप से किया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-RO-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-information-about-ill-effects-of-tobacco-given-to-students-in-mnps/">जमशेदपुर

: एमएनपीएस में छात्रों को दी गयी तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी
इस प्लांट से यहां के निवासियों को एक रुपए प्रति लीटर कीमत पर स्वच्छ पेयजल प्राप्त होता था. जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत प्रशासन ने इस प्लांट का सालाना शुल्क 84 हजार रुपये तय किया था. इसके लिए कई बार निविदा निकाली गई और कई लोगों ने इसमें भाग भी लिया, परंतु इतनी अधिक कीमत पर कोई भी व्यक्ति इसे लेने के लिए तैयार नहीं हुआ. इसलिए यह प्लांट बंद पड़ा है. जबकि इसके पूर्व यह प्लांट लगभग पांच वर्षों तक चालू था. तब इसकी निविदा दर कम थी. नगर पंचायत के कनीय अभियंता प्रदीप उरांव के मुताबिक इस प्लांट का किसी ने टेंडर नहीं लिया, जबकि कई बार निविदा निकाली गई. इसलिए यह प्लांट बंद पड़ा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही