Search

 
 
 

चाकुलिया : मिश्रीकांटा से बड़शोल जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील

 
Chakulia( Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत अंतर्गत मिश्रीकांटा में चाकुलिया पश्चिम बंगाल जाने वाली मुख्य सड़क से बड़शोल गांव तक जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है. सड़क के बीच गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क है, का फर्क समझ पाना मुश्किल है. सड़क पर नुकीले पत्थर भी उभर आए हैं. सड़क की इस बदहाली के कारण कई गांवों के ग्रामीण परेशानियां झेल रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jackfruit-eating-price-in-the-market/">चाईबासा

: बाजार में भाव खा रहा कटहल
बरसात में सड़क के तमाम गड्ढे पानी से भर गए हैं और दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं. सड़क से दर्जनों गांव के ग्रामीण आवागमन करते हैं. इस सड़क का एक बड़ा भाग कूपन नदी के किनारे से गुजरा है. स्थानीय ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग विगत कई साल से कर रहे हैं. परंतु इस दिशा में अब तक पहल नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-awareness-campaign-started-with-malaria-investigation-in-rural-areas/">चाईबासा

: ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया जांच के साथ जागरुकता अभियान शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही