Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सड़क दलदल में तब्दील, सिद्धो-कान्हू कॉलोनी के ग्रामीणों ने वाहनों का परिचालन रोका

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के सिद्धो-कान्हू कॉलोनी में ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह रेल सड़क और कॉलोनी की सड़क से होकर वाहनों के परिचालन को रोक दिया है. वाहनों के परिचालन के कारण रेलवे की सड़क दलदल में तब्दील हो गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य के कारण मिस्त्री पाड़ा में मुख्य सड़क पर वाहनों का परिचालन बंद है. ऐसे में सिद्धो- कान्हू कॉलोनी से होकर भारी माल वाहक वाहनों को भी विगत कई सप्ताह से पार कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-saranda-are-forced-to-earn-their-living-by-selling-bidis-siyali-sal-leaves/">किरीबुरू

: बीड़ी, सियाली, साल पत्तों को बेच जीवन यापन करने को विवश है सारंडा के ग्रामीण

दुर्घटनाओं की भी आशंका

[caption id="attachment_758166" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/bdhal-sadak-3-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वाहन को रोकते ग्रामीण.[/caption] जानकारी हो कि टैक्स चोरी करने के लिए ओडिशा समेत अन्य कई राज्यों के मालवाहक वाहन एनएच 49 से होकर पश्चिम बंगाल जाने की बजाय बहरागोड़ा से चाकुलिया-बेंद होते हुए पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. यह सिलसिला पिछले एक साल से जारी है. कुछ लोग वाहन चालकों से उगाही करते हैं और इसी रास्ते वाहनों को पश्चिम बंगाल पार कराते हैं. अब जबकि मिस्त्री पाड़ा में निर्माण के कारण मुख्य सड़क बंद है तो सिद्धो- कान्हू कॉलोनी होकर वाहनों को ले जाया जा रहा है. वाहनों के परिचालन के कारण रेलवे की सड़क दलदल बन गई है. इससे आम लोग परेशान हैं. कॉलोनी से होकर वाहनों के जाने से दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी हुई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने इस सड़क से वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. इसके कारण कई वाहन खड़े हैं. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन कॉलोनी होकर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाये. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-letter-written-to-chief-minister-and-chief-secretary-to-stop-looting-of-tribal-land/">आदित्यपुर

: आदिवासियों की जमीन की लूट रोकने के लिए मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही