Search

 
 
 

चाकुलिया : सीआरपी और बीआरपी को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं

 
Chakuliya : चाकुलिया के प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में काम करने वाले सीआरपी और बीआरपी को विगत तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. इसके कारण इनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है. वेतन भुगतान के लिए पहल नहीं की जा रही है. जानकारी के मुताबिक चाकुलिया में सीआरपी और बीआरपी की संख्या 14  है. वहीं जिले में 130 एवं राज्य में 3000 से अधिक है. पिछले तीन माह से इनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-three-day-summer-camp-organized-at-recreation-club/">किरीबुरु

: रिक्रेशन क्लब में तीन दिवसीय समर कैंप आयोजित

तीन विद्यालय का अनुश्रवन करना पड़ता है

विदित हो कि सीआरपी और बीआरपी को प्रत्येक दिन कम से कम तीन विद्यालय का अनुश्रवन करना होता है. साथ ही विभाग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट तैयार करनी पड़ती है. इसके लिए फील्ड विजिट करना पड़ता है. फिल्ड विजिट में रोज 50 से 60 किमी. की दूरी तय करनी पड़ती है. उपर से माह में 300 रुपये का मोबाइल रिचार्ज भी करना पड़ता है. वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण सभी के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है और परेशान हैं. चाकुलिया के बीआरपी और सीआरपी कर्मियों ने बताया कि  वेतन भुगतान नहीं होने से उन्हें कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-worship-of-jamira-mountain-will-be-done-on-26th-for-good-rain-and-prosperity/">चाकुलिया

: अच्छी वर्षा व खुशहाली के लिए 26 को होगी जामिरा पहाड़ की पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही