Search

चाकुलिया : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालयों से जांच के लिए खाद्य सामग्रियों का लिया गया नमूना

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : उपायुक्त सह परियोजना निदेशक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार मंगलवार को अनुसूचित जनजाति बालक उच्च विद्यालय, उपर पावड़ा, घाटशिला, अनुसूचित जनजाति बालक प्राथमिक विद्यालय, अंधारिया, चाकुलिया, अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक मध्य विद्यालय, सिंहपुरा, गुड़ाबांदा एवं अनुसूचित जनजाति आश्रम बालिका उच्च विद्यालय, अर्जुनबेड़ा, गुड़ाबांदा में आवासित बच्चों को उपलब्ध कराये जा रहे भोजन सामग्रियों की गुणवता की जांच हेतु खाद्य सामग्रियों का नमूना लिया गया. जांच टीम में मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी व टीम शामिल थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dc-held-a-meeting-regarding-the-successful-implementation-of-ayushman-pakhwada/">आदित्यपुर

: आयुष्मान पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसी ने की बैठक

इन वस्तुओं का लिया गया नमूना

इस दौरान बेसन, सूजी, धनिया पाउडर, नमक, चना, मसूर दाल, बादाम, चावल, चूड़ा, हल्दी पाउडर, मटर, चीनी, बिकानेरी पापड़, मूंग दाल, बटर रसक, मिक्स मशाला शामिल हैं. उक्त सभी विद्यालयों से कुल 36 खाद्य सामग्रियों का नमूना संग्रहित किया गया. इनकी गुणवत्ता की जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम भेजा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp