Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय की दसवीं के छात्र संग्राम हांसदा ने जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत शनिवार को जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संग्राम हांसदा अंडर-19 बालक वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया. अब वह रांची में अपना हुनर दिखाएंगे. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मानस महतो ने बताया कि संग्राम हांसदा भालुकबिंदा पंचायत के केंदबनी गांव का रहने वाला है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने से संग्राम के पिता शदुला राम हांसदा और विद्यालय परिवार काफी खुश है. तीरंदाजी के क्षेत्र में इसकी प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय परिवार को उससे काफी उम्मीदें है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-plaintiffs-got-benefit-under-st-sc-prevention-of-atrocities-act/">चाईबासा
: एसटी-एससी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दो वादियों को मिला लाभ [wpse_comments_template]
: एसटी-एससी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दो वादियों को मिला लाभ [wpse_comments_template]
Leave a Comment