Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: जामुन के लिये जान जोखिम में डाल रहे हैं स्कूली बच्चे

Advertisement
Advertisement
Chakulia: जामुन का फल खाने के लिये स्कूली बच्चे अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं. स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर आने के दौरान जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते नजर आ रहे हैं. कई इलाकों में बच्चों को जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते देखा जा रहा है. ऐसे में बच्चों कभी भी किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं. जामुन के पेड़ से गिरकर जख्मी हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें: अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-action-on-miscreants-61-arrested-so-far-fir-on-coaching-institutes/">अग्निपथ

योजनाः उपद्रवियों पर कार्रवाई, अबतक 61 अरेस्ट, कोचिंग संस्थानों पर FIR

बड़ामारा और मुढ़ाल में जामुन के कई पेड़

चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क के किनारे बड़ामारा और मुढ़ाल में जामुन के कई पेड़ हैं. मुढ़ाल समेत अन्य कई विद्यालयों के बच्चे इसी सड़क से होकर आना-जाना करते हैं. इन दिनों जामुन के फल पकने लगे हैं. स्कूल से घर लौटते समय बच्चे जामुन के पेड़ पर चढ़ जाते हैं और जामुन फल तोड़कर खाते हैं.

फिसलन के कारण बच्चों के पेड़ से गिर जाने की आशंका

फिलहाल रिमझिम बारिश हो रही है और ऐसे में फिसलन के कारण बच्चों के पेड़ से गिर जाने की आशंका अधिक है. जामुन के पेड़ से गिरकर बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो सकते हैं या फिर जान भी जा सकती है. ऐसे में बच्चों के अभिभावकों और विद्यालय के शिक्षकों को बच्चों को समझाने और ऐसा नहीं करने के लिए सख्ती बरतने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-paddy-seed-distributed-in-manushmudia-lampus/">बहरागोड़ा:

मानुषमुड़िया लैंपस में वितरित हुआ धान का बीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही