Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : स्कूली वैन ने बच्चे को धक्का मारा, गंभीर रूप से जख्मी

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया के स्टेशन चौक पर मंगलवार की सुबह स्कूल वैन (जेएच -05- सीएल- 6268) के धक्के से 8 वर्षीय बच्चा विदेश मुर्मू गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी विदेश मुर्मू अपने पिता और माता के साथ प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के ठेंगाडीह गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था. मंगलवार की सुबह अपने पिता गोपाल मुर्मू और माता के साथ झाड़ग्राम जाने के लिए स्टेशन जा रहा था. इसी दौरान स्कूल वैन ने उसे धक्का मार दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chakulia-School-Vai.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-stoppage-of-other-trains-will-start-soon/">चांडिल

: जल्द शुरू होगा अन्य ट्रेनों का भी ठहराव
इलाज के लिए उसे उसी वैन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया. पुलिस ने वाहन को कब्जे में कर लिया है. वैन का चालक थाना में है. घटना की सूचना पाकर विधायक समीर कुमार महंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल बच्चे स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने घायल बच्चे के इलाज के लिए उसके पिता की आर्थिक मदद भी की. पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही