Search

 
 
 

चाकुलिया : कार के धक्के से स्कूटी सवार जख्मी, सीएचसी में भर्ती

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार में मुख्य सड़क पर रविवार की रात एक कार ने स्कूटी सवार को सामने से जोरदार धक्का मार दिया. स्कूटी सवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के दीघी गांव निवासी हराधन सोरेन गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वे मुसाबनी से अपने घर लौट रहे थे. वहीं कार चालक लोधाशोली से चाकुलिया लौट रहा था. दुर्घटना के बाद कार चालक नारवा के सुराई हांसदा को आसपास के ग्रामीणों ने घेर लिया. सूचना पाकर घटनास्थल पर झामुमो नेता राकेश महंती पहुंचे. इसके बाद घायल हराधन सोरेन को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही